वर्ल्ड बायोगैस एसोसिएशन ने एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह को "स्ट्रैटेजिक लीडरशिप इन द ग्लोबल बायोगैस सेक्टर" का inaugural award प्रदान किया

वर्ल्ड बायोगैस एसोसिएशन ने एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह को "स्ट्रैटेजिक लीडरशिप इन द ग्लोबल बायोगैस सेक्टर" का inaugural award प्रदान किया

आणंद, 10 जुलाई 2026: राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह को वर्ल्ड बायोगैस एसोसिएशन (WBA) द्वारा  "स्ट्रैटेजिक लीडरशिप इन द ग्लोबल बायोगैस सेक्टर" का प्रतिष्ठित inaugural award प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार 8 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम के NEC बर्मिंघम स्थित द वॉक्स में आयोजित प्रतिष्ठित AD & Biogas Industry Awards 2026 समारोह में दिया गया।

WBA द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार, वैश्विक बायोगैस क्षेत्र को आगे बढ़ाने में असाधारण रणनीतिक नेतृत्व को मान्यता देता है। डॉ. शाह इस पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता हैं, जो भारत के डेयरी सहकारी क्षेत्र को सर्कुलर बायोइकोनॉमी (चक्रीय जैव-अर्थव्यवस्था) के वैश्विक मॉडल के रूप में स्थापित करने की उनके विज़न की एक ऐतिहासिक पहचान है।

AD & Biogas Industry Awards, WBA तथा एनारोबिक डाइजेशन एंड बायोरिसोर्सेज़ एसोसिएशन (ADBA) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाते हैं और वैश्विक एनारोबिक डाइजेशन व बायोगैस उद्योग के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में गिने जाते हैं। प्रतिवर्ष वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो के दौरान प्रदान किए जाने वाले ये पुरस्कार, नवाचार (इनोवेशन), सस्टेनेबिलिटी व नेतृत्व में योगदान के लिए उत्कृष्ट संस्थानों, परियोजनाओं व व्यक्तियों को सम्मानित करते हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए, एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने कहा: "वर्ल्ड बायोगैस एसोसिएशन से यह सम्मान प्राप्त कर मैं अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह पुरस्कार उन लाखों डेयरी किसानों व हमारी सहकारी संस्थाओं का है, जिन्होंने सस्टेनेबल पद्धतियों को अपनाया है और यह साबित किया है कि गोबर व कृषि-अवशेष अपशिष्ट नहीं, बल्कि यदि सही तरीके से उपयोग किया जाए तो एक मूल्यवान संसाधन हैं। एनडीडीबी में, हम गोबर को स्वच्छ ऊर्जा व जैविक खाद में बदलकर एक सर्कुलर डेयरी इकोनॉमी (चक्रीय डेयरी अर्थव्यवस्था) बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो किसानों को अतिरिक्त आय प्रदान करने के साथ-साथ भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं व ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों में भी योगदान देती है।"

डॉ. शाह के नेतृत्व में, एनडीडीबी ने कई डेयरी-आधारित सर्कुलर डेयरी इकोनॉमी मॉडल विकसित किए हैं, जो गोबर को किसानों के लिए स्वच्छ ऊर्जा या डेयरी संयंत्रों में थर्मल व विद्युत ऊर्जा, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG), जैविक खाद में बदलते हैं और कार्बन क्रेडिट भी उत्पन्न करते हैं। इससे डेयरी किसानों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलता है, साथ ही यह नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन, बेहतर मृदा स्वास्थ्य तथा मीथेन उत्सर्जन में कमी लाने में भी योगदान देता है। एनडीडीबी ने घरेलू बायोगैस प्रणालियों, सामुदायिक बायोगैस संयंत्रों तथा बड़े पैमाने की बायोगैस व CBG परियोजनाओं सहित कई स्केलेबल खाद-प्रबंधन मॉडल विकसित व प्रदर्शित किए हैं। एनडीडीबी ने सस्टेनेबल खाद-प्रबंधन मॉडलों को तेजी से अपनाने के लिए अग्रणी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ रणनीतिक साझेदारियां भी स्थापित की हैं।

WBA, एनारोबिक डाइजेशन, बायोगैस व लैंडफिल गैस क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाला वैश्विक व्यापार संघ है। यह सरकारों, उद्योगों, वित्तीय संस्थानों व अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर स्वच्छ ऊर्जा, सस्टेनेबल अपशिष्ट प्रबंधन, जलवायु कार्रवाई व सर्कुलर इकोनॉमी के एक महत्वपूर्ण समाधान के रूप में बायोगैस को बढ़ावा देता है। इस वर्ष WBA की 10वीं वर्षगांठ भी है, जो वैश्विक बायोगैस उद्योग को आगे बढ़ाने के एक दशक के उपलक्ष्य में मनाई जा रही है।