हिमिकृत डेरी उत्पाद

दही-बेस्ड फ्यूजन

दही-बेस्ड फ्यूजन का विकास किया गया है जिसमें परम्परागत आइसक्रीम की अपेक्षा अधिक मात्रा में प्रोटीन किण्वन का लाभ समाविष्ट है। इस उत्पाद में 10-12% के बीच दूध फैट और लगभग 6% दूध प्रोटीन उपलब्ध है। इसके अलावा, इसमें आइसक्रीम की अपेक्षा 35% कम मात्रा में मिश्रित शर्करा है। किण्वन होने के कारण उत्पाद में अतिरिक्त लाभ के लिए लाइव स्टार्टर कल्चर बैक्टीरिया समाविष्ट होते हैं। इसका स्वाद अनोखा होता है और इसे अनेक मूल/ मूल सदृश स्वादों और रंगों के साथ तैयार किया जा सकता है। यह उत्पाद प्रोबायोटिक और सूक्ष्म पोषक तत्वों का उचित वाहक भी है।

-18° सेल्सियस पर स्टोर किए जाने पर इस उत्पाद की 9 महीने की शेल्फ-लाइफ होती है। यह उत्पाद डेरियों में आइसक्रीम उत्पादन के लिए उपलब्ध बुनियादी ढांचे का उपयोग करते हुए उत्पाद प्रोफाइल में विविधता लाने के लिए उपयोगी होगा।

       World Dairy Innovation Award-2019 in ‘Best dairy dessert’

फ्रोजन योगहर्ट

फ्रोजन योगहर्ट एक हिमीकृत उत्पाद है जिसे योगहर्ट तथा अन्य सामग्रियों के समावेश से बनाया जाता है। इसे आंशिक रूप से किण्वित योगहर्ट के हिमीकरण से भी बनाया जा सकता है।

एनडीडीबी ने फ्रोजन योगहर्ट के उत्पादन की प्रोद्योगिकी विकसित की है। वह डेरी संयंत्र जिनमे किण्वित दूध और आइसक्रीम उत्पादन की सुविधा उपलब्ध है, वहाँ फ्रोजन योगहर्ट का उत्पादन न्यूनतम निवेश के साथ किया जा सकता है।

-18° सेल्सियस अथवा उससे कम तापमान पर भंडारित उत्पाद की शेल्फ-लाइफ छह महीने है।

आइस-क्रीम

आइस-क्रीम एक हिमीकृत डेरी उत्पाद है इसे बनाने के लिए दूध और दूध उत्पादों में शक्कर के साथ स्टेबलाइजर्स, इमल्सीफायर्स, खाद्य रंग इत्यादि सामग्री को मिश्रित किया जाता है तथा इस मिश्रण मे हिमीकरण प्रक्रिया के दौरान वायु का समावेश किया जाता है।

एनडीडीबी के पास विभिन्न प्रकार की आइस-क्रीम बनाने की प्रोद्योगिकियां उपलब्ध हैं।

गहन प्रशीतन (-18° सेल्सियस अथवा उससे कम तापमान) में भंडारण करने पर उत्पाद की उपयोग अवधि (शेल्फ-लाइफ) 12 महीने है।