रेडी-टू-ईट डेरी-बेस्ड फूड

रेडी-टू-ईट डेरी-बेस्ड फूड

रेडी-टू-ईट डेरी-बेस्ड फूड एक नई खाद्य अवधारणा है। यह उत्पाद छेना, अनाज, दालों, सब्जियों और मसालों का एक अनूठा संयोजन है जो इस उत्पाद को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और खनिज से भरपूर बनाते है। यह उत्पाद माइक्रोवेव ओवन या स्टीमर में गर्म करने पर 5 मिनट में उपभोग के लिए तैयार हो जाता है।

उत्पाद का उद्देश्य स्वाद को बनाए रखते हुए जंक फूड का पौष्टिक विकल्प उपलब्ध कराना है। यह उत्पाद अविवाहित कामकाजियों, कामकाजी दम्पत्तियों, प्रायः यात्रा करने वालों, प्रातः कार्यालय जाने वालों आदि के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

उत्पाद की उपयोग अवधि (शेल्फ-लाइफ) गहन हिमिकृत (-18° सेल्सियस या उससे कम तापमान ) के अंतर्गत भंडारण करने पर 6 महीने और प्रशीतन (8° सेल्सियस या उससे कम तापमान) के अंतर्गत  भंडारण करने पर उपयोग अवधि 7 दिन है।